चिरौंजी के पौधे का अब किया जा सकेगा प्लांट

चिरौंजी के पौधे का अब किया जा सकेगा प्लांट

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.जेनू झा ने देश में पहली बार चिरौंजी के पौधों को विकसित करने में शानदार सफलता पाई है। विवि के प्लांट मौलिक्यूलर एंड बॉयोलॉजी एंड बॉयोटेक्नॉलॉजी विभाग में दो साल के अथक प्रयास के बाद टिश्यू क्लचर से चिरौंजी के 70 से ज्यादा पौधे विकसित किए गए, जिसे आमजन तक पहुंचाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

कृषि प्रधान राज्य उत्तर प्रदेश और पंजाब खेती वरीयता की सूची में पिछड़े

कृषि प्रधान राज्य  उत्तर प्रदेश और पंजाब खेती वरीयता की सूची में पिछड़े

खेती में बाजी मारने वालों की सूची से इस बार उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे कृषि प्रधान राज्यों का नाम गायब है। अपने किसानों की मेहनत के बूते मध्य प्रदेश देश के सभी राज्यों पर भारी पड़ा है। खाद्यान्न की पैदावार में मध्य प्रदेश को पहला पुरस्कार दिया गया है।

वहीं, हरियाणा ने चावल की उत्पादकता में सबको पछाड़ दिया है। राजस्थान ने गेहूं की पैदावार में सभी राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। कृषि कर्मण पुरस्कार के लिए चयनित राज्यों के नाम की घोषणा मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने की। खाद्यान्न की पैदावार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आठ राज्यों को चुना गया है।

Pages