रबी फसल के लिये फायदेमंद है तापमान का गिरना

 रबी फसल के लिये फायदेमंद है तापमान का गिरना

उत्तर भारत  में मौसम का मिजाज बदला बदला सा है। पिछले गुरुवार से अहले सुबह से ही आसमान में कोहरा छा जा रहा है। इस प्रकार की स्थिति सुबह देर तक बनी रहती है। इसके कारण ठंड का अहसास लोगों को होना शुरू हो

 

गया है तो गर्म कपड़ों की बिक्री आरंभ हो गयी है। गुरुवार की सुबह अचानक कोहरा छा जाने से लोगों को हैरानी हुई थी,लेकिन अब यह लगातार छा जा रहा है तो लोगों को ठंड का अहसास होना स्वाभाविक है।

रबी फसल के लिये है फायदेमंद-

जैविक खेती देश और दुनिया की जरूरतः डॉ.रमन

जैविक खेती आज देश और दुनिया की जरूरत बन गई है। पैदावार बढ़ाने के लिए रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्याधिक उपयोग के दुष्परिणाम अब सामने आने लगे है। समय आ गया है कि हम सचेत हो जाएं और जैविक खेती को अपनाने के लिए आगे बढ़ें। यह बातें मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने सोमवार को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सभाकक्ष में दो दिवसीय जैविक छत्तीसगढ़ 2015 राष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शन का शुभारंभ करते हुए कही।

जैविक खेती के साथ गो पालन को दें बढ़ावा : बृजमोहन

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि किसानों को उन्नत और तकनीकी खेती के साथ जैविक खेती को बढ़ावा देना चाहिए। जैविक खेती से कृषि योग्य भूमि की उर्वरा शक्ति बनी रहती है, जबकि रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से खेत की उत्पादन क्षमता में लगातार कमी हो रही है, जो आने वाली पीढ़ी के लिए खतरनाक है। उन्होंने किसानों से प्रयोग के तौर पर एक-एक एकड़ खेत पर जैविक खेती करने का आग्रह किया।

जैविक खाद बनाना कैसे सीखे

जैविक खाद

बढ़ती आधुनिकता और ग्लोबल वार्मिंग ने जिन नई-नई बीमारियों को जन्म दिया है, उसमें रासायनिक खादों का बहुत बड़ा हाथ है। ऐसे में जैविक खादों का उपयोग अत्यंत जरूरी हो जाता है। एक दौर में खेती को  बढ़ावा देने और अनाज की अधिक उपज के लिए जो वैज्ञानिक उर्वरक खादों के उपयोग पर जोर देते थे, वही वैज्ञानिक आज अनेक बीमारियों से बचने के लिए फसलों में जैविक खादों के प्रयोग पर बल दे रहे हैं। एक आंकड़े के अनुसार देश में पौष्टिक तत्वों की कुल खपत में रासायनिक खादों से उगाए गए खाद्य बाजारों में अधिक मात्रा में उपलब्ध हैं। हरित क्रांति के बाद के युग में बहु पौष्टिक तत्वों में तकरीबन अस्सी प्रतिशत की कमी आई है। औ

Pages