Error message

  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).

लोबिया

लोबिया (संस्कृत : लोभ्य) एक पौधा है जिसकी फलियाँ पतली, लम्बी होती हैं। इनकी सब्ज़ी बनती है। इस पौधे को हरी खाद बनाने के लिये भी प्रयोग में लाया जाता है।

लोबिया एक प्रकार का बोड़ा है। इसे 'चौला' या 'चौरा' भी कहते हैं। यह सफेद रंग का और बहुत बड़ा होता है। इसके फल एक हाथ लंबे और तीन अंगुल तक चौड़े और बहुत कोमल होते हैं और पकाकर खाए जातै हैं। बीजों से दाल और दालमोट बनाते हैं। इसकी और भी जातियाँ है; पर लोबिया सबसे उत्तम माना जाता है। पौधा शोभा और भाजी के लिये बागों में बोया जाता है और बहुमूल्य होता है।

लोबिया की उन्नत खेती

जलवायु लोबिया वर्षा तथा ग्रीष्म ऋतू में उगाई जाने वाली फसल है , दक्षिणी भारत में इसकी खेती रबी मौसम में भी की है जाती , लोबिया में मक्का की अपेक्षा सूखा तथा गर्मी को सहन करने की क्षमता अधिक होती है , इसकी खेती के लिए ट्रोपिकल तथा सब - ट्रोपिकल जलवायु उत्तम रहती है , इसकी खेती के लिए 12-15 डिग्री सेल्सियस तापक्रम अनुकूल रहता है , फसल की समुचित बढ़वार के लिए 27-35 डिग्री सेल्सियस तापक्रम अनुकूल रहता है , लोबिया की वृद्धि पर पाले तथा कम तापक्रम का बुरा प्रभाव पड़ता है