रासायनिक खाद से जमीन में घुलता जहर

देश में हरित क्रांति आने की वजह से रासायनिक खाद के अंधाधुंध इस्तेमाल से जमीन की उर्वरा शक्ति खत्म हो रही है और किसानों के मित्र कहे जाने वाले कीड़े, केंचुएं खत्म हो रहे हैं। कृषिभूमि को धीरे-धीरे रसायनों की लत से मुक्त कर हमें अपने देश में उपलब्ध जैविक खाद का भरपूर उपयोग करना होगा और किसानों को इस कार्य के लिए तकनीकी और आर्थिक सहायता देनी होगी जिससे हमारे कृषिभूमि के साथ नदी, तालाब का पानी जहर होने से बच जाए।
रासायनिक खाद और कीटनाशक का बहुत कम हिस्सा अपने वास्तविक उद्देश्य के काम आता है। इसका एक बड़ा हिस्सा तो हमारे विभिन्न जल-स्रोतों में पहुंच जाता है और भू-जल को प्रदूषित करता है। इसके कारण गंभीर स्वास्थ्य-समस्याएं इस पानी का उपयोग करने वाले स्थानीय निवासियों और पालतू पशुओं, दोनों में देखी गई हैं। नदी और अन्य जल-स्रोतों के प्रदूषण का बुरा असर मछलियों को भी भुगतना पड़ता है। एक खाद्य उत्पादन बढ़ाने के प्रयास में इस तरह दूसरे खाद्य का ह्रास होता है। कृषि को स्थानीय बीजों और संसाधनों पर आधारित करने और रासायनिक खादों, कीटनाशकों से मुक्त करने का महत्व पर्यावरण की दृष्टि से तो समझा जाने लगा है, पर बहुत-से लोग अब भी इसकी व्यावहारिकता के बारे में सवाल उठाते हैं। उन्हें लगता है कि इससे पैदावार में कमी आएगी और साथ ही किसान की आय भी घटेगी। दूसरी ओर, दुनिया के अनेक भागों से ऐसे उदाहरण सामने आ रहे हैं जहां किसानों ने पर्यावरण की रक्षा वाली टिकाऊ खेती को अपना कर अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने में भी सफलता प्राप्त की। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के डॉ. मिग्येल अलतियरी ने कुछ समय पहले किए अध्ययनों में विश्व के लगभग पचीस लाख परिवारों के बारे में बताया है, जो लगभग पचास लाख हेक्टेयर के फार्मों पर पर्यावरण-रक्षा के अनुकूल उपायों से मिट्टी के प्राकृतिक उपजाऊपन को नवजीवन दे रहे हैं। इस तरह जूल्स प्रिटी ने सत्रह देशों के पैंतालीस प्रयोगों का जि किया है, जिनमें सात लाख से अधिक किसानों ने रासायनिक खाद और कीटनाशकों का त्याग कर अपनी उपज और खाद्य सुरक्षा को बेहतर किया। इन प्रयासों से एक दीर्घकालीन उपलब्धि हासिल हुई, मिट्टी का प्राकृतिक उपजाऊपन और उसकी नमी संरक्षित रखने की क्षमता बढ़ी।
चूंकि मिट्टी हमारे चारों ओर प्रचुर मात्रा में बिखरी हुई है अत: हमें इसकी कोई चिंता नहीं होती। इसकी गुणवत्ता में जो कमी आ रही है वह नजर नहीं आती, पर उससे हमारी अर्थव्यवस्था, करोड़ों लोगों की आजीविका और खाद्य-उपलब्धता, सब गंभीर रूप से प्रभावित होते हैं। मिट्टी का अपना जीवन है, उसमें असंख्य सूक्ष्म जीवाणुओं का निवास है, जल ग्रहण करने और वायु के संचार की व्यवस्था है, अनेक तरह के पोषक तत्व पेड़-पौधों को संतुलित रूप में देने की क्षमता है। जब यह पूरी व्यवस्था टूटती है तो भूमि की उर्वरता नष्ट होती है। बाहर से तो वही मिट्टी नजर आती है, पर उसकी जीवनदायिनी क्षमता बहुत कम हो जाती है। जो चीज बहुमूल्य होती है, उसके संरक्षण और रखरखाव पर ध्यान देने की जरूरत भी उतनी ही यादा होती है। हमारी वर्षा और जलवायु की स्थिति ऐसी है कि मिट्टी के कटाव की आशंका अधिक है।
रासायनिक खाद खेतों में जहर घोल रहा अत: किसानों ने सदा फसल-च में या मिश्रित खेती में इन फसलों पर समुचित ध्यान दिया। अलग-अलग गहराई की जड़ें मिट्टी की विभिन्न तहों से पोषण प्राप्त करती हैं, ताकि एक ही तरह का अधिक दोहन न हो। इस बात का ध्यान भी मिश्रित खेती की फसल चुनने या फसल-च को चुनने में रखा गया। फायदा यह हुआ कि एक फसल ने नाइट्रोजन प्राप्त की तो दूसरे ने नाइट्रोजन उपलब्ध करवा दी। इस तरह लगभग पांच हजार वर्षों से देश में खेती होती रही और इन फसलों का पोषण करने की मिट्टी की क्षमता भी बनी रही। दूसरी बात हमारे किसानों ने यह सीख ली थी कि पशुओं के गोबर, फसलों के अवशेषों, वनों की पत्तियों आदि का भरपूर उपयोग मिट्टी के उपजाऊपन को बनाए रखने के लिए किया जाए। यहां तक कि अपने पशुओं का गोबर कम पड़ता था तो अनेक स्थानों पर घुमंतू पशुपालकों को बड़े मान-सम्मान के साथ निमंत्रण दिया जाता था कि वे फसल कटने के बाद खाली पड़े खेतों में पशुओं को रहने दें ताकि उनके मल-मूत्र से भूमि को अनेक पोषक तत्व मिल सकें।
इन गुत्थियों को वैज्ञानिक आज तक सुलझा रहे हैं कि इन अवशिष्ट पदार्थों के मिट्टी में मिल जाने से किन प्रयिाओं से विभिन्न पोषक तत्व बनते हैं जो पौधों के लिए जरूरी हैं, पर किसानों ने इनके महत्व को अपने अनुभव के आधार पर बखूबी समझ लिया था और इनका उपयोग करते रहे। इससे एक ओर प्रदूषण और गंदगी की समस्या से हमारे गांवों को राहत मिली और दूसरी ओर मिट्टी का उपजाऊपन बना रहा। मगर पिछले चार-पांच दशकों में जिस रसायन आधारित खेती को बहुत जोर-शोर से बढ़ावा मिला है, वह प्रकृति की पोषक तत्वों को उपलब्ध कराने वाली व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करती है। उदाहरण के लिए, मिट्टी की जलधारण क्षमता बढ़ाने, वायु संचार के लिए इसे भुरभुरा बनाने और उसे अनेक पोषक तत्व उपलब्ध कराने का बहुमूल्य कार्य केंचुए करते हैं, वे इन रसायनों के असर से बड़े पैमाने पर मारे जाते हैं। इसी तरह अनेक अन्य उपयोगी जीवाणु और वनस्पतियां, जो अनेक जटिल प्रक्रियाओं से मिट्टी का उपजाऊपन बनाए रखने में बहुत सहायता करते हैं, वे भी नष्ट हो जाते हैं।
इनमें नाइट्रोजन की व्यवस्था करने वाले जीवाणु भी हैं। किसान के मित्र अनेक अन्य कीटों और जीवों जैसे मधुमक्खी, तितली और मेंढक आदि पर इन रसायनों का प्रतिकूल असर पड़ा है। रसायनों के अंधाधुंध उपयोग से जलस्रोतों और भूजल के प्रदूषण की गंभीर समस्या उत्पन्न हुई है; इसके अलावा मिट्टी के कटाव का खतरा भी बढ़ा है। रासायनिक खाद के उपयोग से मिट्टी की अम्लीयता भी बढ़ती है। नई तकनीक आने के बाद पहले से चले आ रहे फसल-चों और मिश्रित फसलों के चुनाव में भी बदलाव आया और विशेषकर नई खेती के क्षेत्रों में दलहन की फसल पहले की अपेक्षा कहीं कम बोई जाने लगी। उदाहरण के लिए, पंजाब की कृषिभूमि में दलहन का हिस्सा वर्ष 1966-67 में तेरह प्रतिशत से कम होकर वर्ष 1982-83 में मात्र तीन प्रतिशत रह गया। इस कारण भी भूमि की उर्वरता को क्षति पहुंची।
प्राय: रासायनिक खाद और कीटनाशक का बहुत कम हिस्सा अपने वास्तविक उद्देश्य के काम आता है। इसका एक बड़ा हिस्सा तो हमारे विभिन्न जल-स्रोतों में पहुंच जाता है और भू-जल को प्रदूषित करता है। इसके कारण गंभीर स्वास्थ्य-समस्याएं इस पानी का उपयोग करने वाले स्थानीय निवासियों और पालतू पशुओं, दोनों में देखी गई हैं। नदी और अन्य जल-स्रोतों के प्रदूषण का बुरा असर मछलियों को भी भुगतना पड़ता है। एक खाद्य उत्पादन बढ़ाने के प्रयास में इस तरह दूसरे खाद्य का ह्रास होता है। तालाब जैसे जल-स्रोत में नाइट्रोजन अधिक पहुंचने से हानिकारक पौधों का तेज प्रसार तालाब की उपयोगिता को समाप्त भी कर सकता है। भारत जैसे गर्म जलवायु और भारी मानसूनी वर्षा के क्षेत्र में रासायनिक खाद और कीटनाशक दवाओं के बह जाने और पर्यावरण को प्रदूषित करने की संभावना अधिक रहती है। मिट्टी का उपजाऊपन बनाने वाले अनेक सूक्ष्म जीवों, केंचुओं आदि के लिए तो ये रसायन कहर ढाते हैं। रासायनिक खाद का अधिक उपयोग होने पर केंचुओं को तड़पते हुए देखा जा सकता है। साथ ही किसानों के मित्र अनेक अन्य कीट-पतंगों, पक्षियों और अन्य जीवों के लिए भी ये रसायन हानिकारक हैं।

भारत डोगरा