सीवीड खाद (समुद्री शैवाल) : फसल के लिए एक बेहतरीन हरी खाद

समुद्री खरपतवार (Seaweed), समुद्र की गहराई में स्थित शैवाल (एल्गी) हैं। समुद्र में हजारों किस्म की शैवाल (Algae) पायी जाती हैं इन्हीं शैवालों में कई छोटी मछलियाँ अपना बसेरा भी बना लेती हैं। जैसा कि इसके नाम से ही प्रतीत होता है सी-वीड यानि समुद्र के अंदर उगने वाली घास। इन्हीं Algae और Seaweed में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पौधों के लिए बेहद लाभादायक होते हैं। इन्हें सुखाकर उर्वरक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जिसे सीवीड फर्टिलाइजर कहा जाता है।

क्या है सीवीड खाद?

समुद्र के किनारे या अन्य पानी वाले स्थानों पर seaweed कभी-कभी पानी के साथ किनारे पर आ जाते हैं जिन्हें सुखाकर ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के रूप में कई तरह से प्रयोग किया जाता है। सीवीड खाद से पौधा स्वस्थ, रोगमुक्त और मौसम की मार से सुरक्षित रहता है। ये खाद धीरे-धीरे मिट्टी में पोषक तत्व छोड़ता रहता है जिससे लंबे समय तक पौधे को न्यूट्रिशन मिलता है। इसमें पौधे की वृद्धि के लिए जरूरी उत्प्रेरक हार्मोन होते हैं, जोकि सूर्य से प्राप्त ऊर्जा का उचित उपयोग करके मजबूत व स्वस्थ पौधा बनाते है।

आइये जानते हैं सीवीड फर्टिलाइजर का गार्डनिंग में क्या उपयोग है।

सीवीड खाद एक प्रकार की हरी खाद है जिसमें समुद्री शैवाल को कच्चे माल के रूप में प्रयोग किया जाता है। यह उर्वरक पर्यावरण के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है और फसल की गुणवत्ता और बढ़वार के लिए पूरी तरह से उपयोगी है। सीवीड खाद लगभग सभी पौधों में डाली जा सकती है। खाद के फायदे सीवीड फर्टिलाइजर एक ऑर्गेनिक खाद है इसमें एल्गिनिक एसिड (Alginic acid) होता है जिसके कारण स्प्रे करने पर यह खाद पौधे की पत्तियों और कोशिकाओं में आसानी से प्रवेश कर जाता है। समुद्री शैवाल में 70 से अधिक खनिज, विटामिन और एंजाइम होते हैं जो पौधों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ-साथ मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए भी फायदेमंद है।

सीवीड उर्वरक से पौधों को होने वाले लाभ निम्नलिखित हैं: सीवीड खाद से पौधे स्वस्थ, रोगमुक्त और मौसम की मार से सुरक्षित रहते हैं। खाद धीरे-धीरे मिट्टी में पोषक तत्व छोड़ती रहती है जिससे लंबे समय तक पौधे को पोषण मिलता रहता है। इसमें पौधे की बढ़त के लिए जरूरी उत्प्रेरक हार्मोन होते हैं जो कि सूर्य से प्राप्त ऊर्जा का उचित उपयोग करके मजबूत व स्वस्थ पौधा बनाते हैं । समुद्री शैवाल के अर्क का उपयोग पर्ण छिड़काव, मिट्टी में लगाने और बुवाई से पहले बीज उपचार करने के लिए किया जाता है।

यह खाद फसल की गुणवत्ता को बढ़ाती है । इस खाद को लॉन, किचन गार्डन, घर में लगे पौधों में भी डाला जा सकता है । सीवीड खाद में फॉसफोरस की उपयुक्त मात्रा पाई जाती है। जिससे बड़े और अच्छे रंग के फूल और स्वस्थ फल पैदा होते हैं। सीवीड खाद फल-फूल के पौधे जैसे आलू, खीरा, स्ट्रॉबेरी, शिमला मिर्च, सेब, भिंडी, संतरा, ग्लेडियोलस के फूल आदि में अच्छी पैदावार करता है।

गन्ना, गेहूं, धान, तिलहनी फसलों में भी बहुत लाभकारी है। सीवीड खाद कैसे डालें पौधे में डालने के लिए पत्तियों पर सीवीड खाद का छिड़काव करना सबसे अच्छा तरीका माना गया है। इसे पानी में मिलाकर बीज बोते समय, कलम या पौधा लगाते समय डालें या छिड़काव करें।

पौधे में फल-फूल का सीजन आने से 8-10 दिन पहले या कलियां दिखने पर यह खाद डालना चाहिए। पत्तियों पर छिड़काव के लिए 1 लीटर पानी में करीब 1 से 3 मिलीलीटर सीवीड खाद मिलाकर पौधे की पत्तियों पर छिड़काव करें। पौधे की जड़ों में डालने के लिए 1 लीटर पानी में 3 से 6 मिलीलीटर सीवीड खाद की मात्रा पर्याप्त होती है।

प्रमुख उत्पाद जो बाजार में उपलब्ध हैं। लाईवा एग्रो का सिंधूजा यह ग्रीन सिबिड है जो सबसे उत्तम माना जाता है।यह तरल अवस्था में मिलता है। लाईवा एग्रो का बलवान यह सी बीड आस्ट्रेक्ट से तैयार भूरे रंग का दानेदार अवस्था में मिलता है।
Laiva जो भारत का एक Top Direct Selling company है।
जो मूलतः किसानों, युवाओं और नव उधमिता पर कार्य कर रही है। कम्पनी कृषि, हैल्थ केयर, वेटनरी, पर्सनल केयर पर काम करती है, कम्पनी की शुजाअत बरेली उत्तर प्रदेश से हुई है। MLM company के रूप में कम्पनी best mlm कम्पनी बनकर उभरी है।
Direct selling marketing को एक नई दिशा दी है।