Error message

  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).

विश्व बैंक ने जारी की महत्वाकांक्षी जलवायु कार्य योजना

विश्व बैंक ने जारी की महत्वाकांक्षी जलवायु कार्य योजना

 विश्‍व बैंक ने एक महत्वाकांक्षी जलवायु कार्य योजना शुरू की है, जो विकासशील देशों को 30 गीगावॉट नवीकरणीय उर्जा बढाने में, 10 करोड लोगों के लिए पूर्व चेतावनी प्रणालियां लाने में और कम से कम 40 देशों के लिए जलवायु के लिहाज से बेहतर छोटी कृषि निवेश योजनाएं विकसित करने में मदद करेगी।
जलवायु परिवर्तन कार्य योजना की जानकारी जारी करते हुए अधिकारियों ने कहा कि विश्‍व बैंक ने इस उद्देश्य को वर्ष 2020 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। इस योजना से दो सप्ताह पहले ही वैश्‍विक नेताओं ने न्यू यार्क में ऐतिहासिक पेरिस समझौते पर आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर किए हैं।
विश्‍व बैंक समूह के अध्यक्ष जिम योंग किम ने कहा, ‘‘पेरिस जलवायु समझौते के बाद, अब हमें भावी पीढियों के लिए अपने गृह की सुरक्षा करने के लिए साहसिक कदम उठाने की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम नवीकरणीय उर्जा स्रोतों की दिशा में बढने, ज्यादा कार्बन युक्त उर्जा स्रोतों को कम करने, हरित परिवहन प्रणाली विकसित करने और बढती शहरी जनसंख्या के लिए टिकाउ, रहने लायक शहर बनाने में देशों की तत्काल मदद करने की दिशा में बढ रहे हैं।’’ इस असर को अधिकतम करने के लिए विश्‍व बैंक कार्य योजना के तहत देशों को राष्ट्रीय नीतियां बनाने में मदद करने और निजी क्षेत्र के निवेश का लाभ लेने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है