Error message

  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).

पोखर, तालाबों को करना होगा जीवंत : राधामोहन सिंह

पोखर, तालाबों को करना होगा जीवंत

पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मंच से केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने किसानों व कृषि वैज्ञानिकों से पोखर व तालाबों को जीवंत करने का आह्वान किया। भू-जल स्तर के गिरावट को चिंता का विषय बताते हुए कहा कि जल संरक्षण के लिए ऐसा करना अनिवार्य हो गया है। यहां उल्लेखनीय है कि दैनिक जागरण समूह तालाबों के पुनरुद्धार के तालाश तालाबों का...अभियान चला रहा है।

कृषि मंत्री किसानों व कृषि वैज्ञानिकों से रू-ब-रू होने यहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हमारे पुरखों ने जल के महत्व को समझते हुए तालाबों का निर्माण करवाया था। इससे भूजल स्तर बरकरार रहता था। सिंचाई की सुविधा मिलती है। जैव विविधता बनी रहती थी।

आज देश के ज्यादातर तालाबों व पोखरों को भ्रष्टाचार की मिट्टी भर दिया गया है। मोदी सरकार ने इसकी महत्ता समझते हुए मनरेगा के तहत देश के किसानों के फार्मों में तालाबों व पोखरों का निर्माण करवा रही है। भावी पीढ़ी को सुनहरा कल देने के लिए जलाशयों के संरक्षण की तरफ ध्यान देना होगा।