Error message

  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).
  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).
  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).
  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).

इस साल मॉनसून सीज़न में झूमकर कर बरसेंगे बदरा

इस साल मॉनसून सीज़न में झूमकर कर बरसेंगे बदरा

जिस मॉनसून की बारिश की बाट पूरा हिंदुस्तान गर्मियों के बाद तकता हैं। आज उस मॉनसून की पहली फोरकास्ट IMD ने जारी कर दी है।

आज IMD (भारतीय मौसम विभाग) ने मॉनसून की पहली LRF (Long Range Forecast) की प्रेस जारी की। जिसमे भारतीय मॉनसून 100% के साथ -5/+5 की त्रुटि रहने का अनुमान जताया है। IMD अपनी अगली चरण की जानकारी मई/जून में देगा। जिसमें किस क्षेत्र में कितनी वर्षा होने का अनुमान बताया जाता है।

जून से सितंबर तक 4 माह तक भारतीय उपमहाद्वीप पर रहने वाली यह बारिश की प्रणाली इस बार सामान्य रहने की उम्मीद जताई गईं हैं।
मॉनसून में सूखे की सम्भावना: 9%
मॉनसून में बारिश की कमी की सम्भावना: 20%
मॉनसून के सामान्य बारिश होने रहने की संभावना: 41%
मॉनसून में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना: 21%
मॉनसून में अत्यधिक बारिश की संभावना: 9%

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 2020 भारतीय सीमा में 22 मई को दक्षिण अंडमान निकोबार द्वीपसमूह पर दस्तक दे सकता है।

1 जून को मॉनसून केरल और दक्षिण तमिलनाडु से टकरा सकता है।

5 जून तक कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और सम्पूर्ण उत्तरपूर्वी भारतीय राज्यो में दस्तक दे सकता है।

10 जून तक महाराष्ट्र, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में मॉनसून आ सकता है।

15 जून को मॉनसून आगे बढ़ते हुए महाराष्ट्र के ज्यादातर भागो, छत्तीसगढ़, ओड़िसा, झारखंड, बिहार में दस्तक दे सकता है।

20 जून तक दक्षिण गुजरात, दक्षिण मध्यप्रदेश, पुर्वी उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश व जम्मू कश्मीर एव लद्दाख में मॉनसून की दस्तक हो सकती है।

1 जुलाई तक गुजरात के ज्यादातर भागो, पुर्वी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब में मॉनसून छा सकता है।

8 जुलाई को मॉनसून सम्पूर्ण उत्तर भारत मे छाने की सम्भावना हैं।

प्रमुख शहरों में मॉनसून आने की तिथियां:
तिरुवनंतपुरम: 01 जून
चेन्नई: 04 जून
त्रिपुरा: 04 जून
अगरतला: 04 जून
गुवाहाटी: 04 जून
शिलांग: 05 जून
इंफाल: 05 जून
पंजिम, गोवा: 07 जून
हैदराबाद: 08 जून
सिलीगुड़ी: 08 जून
कोहलापुर: 09 जून
पुणे: 10 जून
गंगटोक: 10 जून
मुम्बई: 11 जून
कोलकाता: 11 जून
विशाखापट्टनम: 11 जून
कट्टक: 12 जून
पूरी: 12 जून
जगदलपुर: 13 जून
जमशेदपुर: 14 जून
नागपुर: 15 जून
रायपुर: 16 जून
गया: 16 जून
बिलासपुर: 16 जून
जलगाँव: 18 जून
सूरत: 19 जून
खंडवा: 20 जून
वाराणसी: 20 जून
आज़मगढ़: 20 जून
अहमदाबाद: 21 जून
भोपाल: 22 जून
श्रीनगर: 22 जून
लद्दाख: 23 जून
लखनऊ: 23 जून
शिमला: 24 जून
चंडीगढ़: 26 जून
दिल्ली: 27 जून
जालंधर: 28 जून
जम्मू: 28 जून
धौलपुर: 28 जून
भुज: 30 जून
आगरा: 30 जून
सोनीपत: 30 जून
अजमेर: 1 जुलाई
जयपुर: 1 जुलाई
भिवानी: 3 जुलाई
चूरू: 4 जुलाई
बीकानेर: 5 जुलाई
जैसलमेर: 8 जुलाई

इस साल सामान्य मॉनसून रहने का अनुमान कुछ विशेष कारको के कारण लगाया गया है। जिसमे ला-नीना, एल-नीनो, IOD, SST जैसे कुछ प्रमुख मौसमी कारको का सामान्य होने के कारण हुई है।

इस साल पश्चिमी व मध्य प्रशांत महासागर पर बनने वाला एल-नीनो न्यूट्रल स्तिथि में है। IOD (Indian Ocean Dipole) भी न्यूट्रल स्थिति में मौजूद हैं। जो कि अगले 2 महीने तक सामान्य रहने की सम्भावना हैं। जिसके कारण भारतीय मॉनसून पर कोई फ़र्क नही पड़ेगा। नतीजतन भारत में अच्छे मॉनसून की उम्मीद जताई गई है।

इस साल मॉनसून 10 दिन के आसपास लंबित होने के बाद भारत से विदा हो सकता है। आमतोर पर 1 सितम्बर को पश्चिमी राजस्थान से विदा लेने वाला मॉनसून इस बार 17 सितंबर के आसपास विदा ले सकता है।