खीरा की जैविक उन्नत खेती

जलवायु :-

खीरा विश्व की शीतोष्ण एवं उपशीतोष्ण क्षेत्रों में उगाया जाता है और यहाँ की एक लोकप्रिय सब्जी है खीरे की फसल अल्प कालीन होती है जो अपना जीवन चक्र ६०-८० दिनों में पूरा कर लेती है यह पाला सहन नहीं कर सकता है और विशेष ठंडक में विकास अवरुद्ध हो जाता है और अधिक वर्षा , आद्रता और बादल सहने से कीट एवं रोगों के प्रसारण में वृद्धि हो जाती है खीरा प्रकाश एवं तापमान के घटाव -चढ़ाव से अत्यंत प्रभावित होता है प्रकाश और तापमान की अधिकता और लम्बे प्रकाश काल में नर फुल अधिक आते है और मादा फूलों की संख्या काफी कम हो जाती है जिसका उपज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है खीरे में वर्षाकालीन फसल में फलन अधिक होता है |

भूमि :-

खीरे को सभी प्रकार की मृदाओं में उगाया जा सकता है फिर भी दोमट और रेतीली दोमट इसके लिए विशेष उपयुक्त होती है मिटटी में जैविक पदार्थ प्रचुर मात्रा में होना चाहिए और जल निकास का उचित प्रबंध होना चाहिए इसे साधारण अम्लीय से साधारण क्षारीय मृदाओं में भी उगाया जा सकता है और अत्यधिक अम्लीय एवं क्षारीय मिटटी में पौधे ठीक से नहीं पनपते है खेत में पहली जुताई मिटटी पलटने वाले हल से करनी चाहिए प्रत्येक जुताई के बाद पाटा लगाकर मिटटी को भुरभुरा एवं समतल करना चाहिए |

प्रजातियाँ :-

उनत किस्मे :-

विदेशों में प्रविष्टित किस्में हमारे देश में उगाने के लिए अनुशंसित की गई है उनके चारित्रिक गुणों का उल्लेख नीचे किया गया है |

जापानी लौंग ग्रीन :-

यह एक अगेती किस्म है जो ४५ दिन में तैयार हो जाती है इसके फल ३०-४० से.मी. लम्बे और हरे रंग के होते है गुदा हल्का हरा और कुरकुरा होता है |

चयन :-

यह अधिक उपज देने वाली और मध्यम पछेती कठोर किस्म है इसके फल ५० से.मी. लम्बे , सीधे और बेलनाकार होते है छिलका हरे रंग का होता है जिस पर सफ़ेद कांटे होते है गुदा सफ़ेद एवं कुरकुरा होता है |

स्ट्रेट एट :-

यह एक अगेती किस्म है फल साधारण लम्बे मोटे , सीधे और बेलनाकार होते है छिलका हरे रंग का होता है |

पोइनसट :-

यह किस्म साधारण लम्बी , सीधी एवं गहरे हरे रंग की होती है यह किस्म मृदुरोमिल रोग की प्रतिरोधी है |

भारतीय किस्मे :-

खीरा , पंजाब सेलेक्शन , पूना खीरा , 

संकर किस्मे :-

इसे जापानी किस्म कागा ओमेगा पुशिनावी और इटावली  किस्म ग्रीन्लेंड आफ नेपल्स के संकरण से निकाला गया है फल २२-३० से.मी. लम्बे और बेलनाकार हरे गहरे रंग के जिन पर पीले कांटे होते है गुदा कुरकुरा होता है यह अधिक उपज देने वाली किस्म है |

प्रिया :-

इस किस्म का विकास इंडो - अमेरिका हाईब्रिड सीड कंपनी बंगलौर द्वारा किया गया है यह एक अधिक उपज देने वाली किस्म है |

नवीनतम किस्मे :-

पी.सी.यू.एच. १ :-

पूसा उदय :-

इस किस्म का विकास कृषि अनुसन्धान संस्थान नई दिल्ली द्वारा किया गया है फल हलके हरे व चिकने होते है इस किस्म को बसंत-ग्रीष्म और बर्षा ऋतु दोनों में उगाया जा सकता है पोइन सेट नामक किस्म से ३६ % अधिक उपज देती है यह प्रति हे. १०.५-११.० टन उपज दे देती है |

स्वर्ण पूर्णा :-

इस किस्म का विकास केन्द्रीय बागवानी परीक्षण केंद्र रांची द्वारा किया गया है मध्यम आकार युक्त ठोस फल , चूर्णी फफूंदी के लिए सहन शील यह प्रति हे. ३००-३५० क्विंटल उपज दे देती है |

स्वर्ण शीतल :-

इस किस्म का विकास केन्द्रीय बागवानी परीक्षण केंद्र रांची द्वारा किया गया है मध्यम आकार युक्त ठोस फल चूर्णी फफूंदी एन्थ्रेक्नोज रोगों के प्रति रोधी यह प्रति हे. २५०-३०० क्विंटल मिल जाती है |

बीज बुवाई :-

खीरे की खेती योग्य किस्में मोटे तौर पर दो भागों में विभक्त की जाती है यथा ग्रीष्मकालीन और बरसाती किस्मे ग्रीष्मकालीन किस्मों के पौधे फैलने वाले होते है और घर्किन कहलाते है बरसाती किस्मों के फल बड़े होते है और वे किस्मे पुरे भारत में उगाई जाती है मैदानी भागों में गर्मी की फसल की बुवाई जनवरी - मार्च तक की जाती है बरसाती फसल के लिए जून-जुलाई उपयुक्त है पाला रहित क्षेत्रों में खीरे की बुवाई अक्टूम्बर में की जाती है जिसके कारण मार्च में अगेती फसल प्राप्त हो जाती है नाथ (१९६५) ने पाले से बचने के  लिए इसकी बुवाई बिभिन्न तिथियों और गहराई पर करने की सलाह दी गई  है  इससे यदि पहली बुवाई की फसल पाले से नष्ट भी हो जाए तो भी दूसरी-तीसरी फसल सुरक्षित रह जाती है खीरे में बीज दर गहराई और पौधों की दुरी नीचे दी गई है -

बीज दर -

 २.५- ३.७ किलो ग्राम 

पंक्ति से पंक्ति की दुरी - 

१५० से.मी. 

पौध से पौध की दुरी -

 ६०-९० से. मी. 

बीज की गहराई - 

१.० से.मी. 

बरसात के दिनों में खीरे को उचे थाले में लगाते है प्रत्येक थाले में ३-४ बीज बोते है बाद में एक-दो पौध को ही रहने देते है |

आर्गनिक खाद :-

खीरे की भरपूर उपज और अच्छा उत्पादन लेने के लिए उसमे आर्गनिक खाद , कम्पोस्ट खाद का होना नितांत आवश्यक है इसके लिए एक हे. भूमि में ४०-५० क्विंटल गोबर की अच्छे तरीके से सड़ी हुई खाद और आर्गनिक खाद २ बैग भू-पावर वजन ५० किलो ग्राम , २ बैग माइक्रो फर्टी सिटी कम्पोस्ट वजन ४० किलो ग्राम , २ बैग माइक्रो नीम वजन २० किलो ग्राम , २ बैग सुपर गोल्ड कैल्सी फर्ट वजन १० किलो ग्राम , २ बैग माइक्रो भू-पावर वजन १० किलो ग्राम और ५० किलो अरंडी की खली इन सब खादों को अच्छी तरह मिलाकर खेत में समान मात्रा में बिखेर कर जुताई कर खेत तैयार करे बुवाई या रोपाई करे |

जब फसल २० - २५ दिन की हो जाये तो माइक्रो झाइम ५ ०० मी. लीटर और २ किलो सुपर गोल्ड मैग्नीशियम   ४० ० - ५०० लीटर पानी में मिलाकर तर बतर कर छिड़काव करते है इस तरह यह क्रिया लगातार २० - २५ दिन बाद दुहराते रहते है |

सिचाई :-
खीरे की गर्मियों में २-३ दिन के अंतर पर सिचाई करनी चाहिए |
खरपतवार नियंत्रण :-
लता की वृद्धि की प्रारंभिक अवस्था निराई-गुड़ाई करने से पौधों का अच्छा विकास होता है  और फलन भी अधिक होता है लता की पूर्व वृद्धि हो जाने पर बड़े-बड़े खरपतवारों को हाथ से उखाड़ देना चाहिए |
कीट नियंत्रण :-
एफिड :-
 ये अत्यंत छोटे - छोटे हरे रंग के कीट होते है जो पौधों के कोमल भागों में रस चूसते है इन कीटों की संख्या में बहुत तेजी से वृद्धि होती है यह विषाणु फैलने का काम भी करते है पत्तियां पीली पड़ जाती है और इनके ओज पर प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ता है |
रोकथाम :-
इनकी रोकथाम के लिए नीम का काढ़ा या गौमूत्र को माइक्रो झाइम के साथ मिलाकर अच्छी तरह से मिश्रण तैयार कर २५० मि.ली.को प्रति पम्प द्वारा फसल में तर-बतर कर छिडकाव करें |
फल की मक्खी :-
डेकस  वंश की कुछ मक्खियाँ अनेक बेल वर्गीय सब्जियों को  उनकी बिभिन्न अवस्थाओं में क्षति पहुंचाती है फल की मक्खी का आकार घरेलु मक्खी की तरह होता है यह फलों में छिद्र करके अंडे देती है जो फल के अन्दर ही फूटते है और उनसे निकले मैगट फल के अन्दर ही वृद्धि करते रहते है यह फल के गुदे से अपना भोजन प्राप्त करते है कीट ग्रस्त फल विकृत हो जाते है या सड़ जाते है   |
 
रोकथाम :-

इनकी रोकथाम के लिए नीम का काढ़ा या गौमूत्र को माइक्रो झाइम के साथ मिलाकर अच्छी तरह से मिश्रण तैयार कर २५० मि.ली.को प्रति पम्प द्वारा फसल में तर-बतर कर छिडकाव करें |

रेड पम्पकिन बीटिल :-

यह लाल रंग का ५-८ से. मी. लम्बा कीट है जो बेल वर्गीय सभी सब्जियों को क्षति पहुंचाता है फसलों के अंकुरण के तुरंत बाद क्षति पहुंचाता है यह पत्तियों के बिच का भाग खाता है |

रोकथाम :-

इनकी रोकथाम के लिए नीम का काढ़ा या गौमूत्र को माइक्रो झाइम के साथ मिलाकर अच्छी तरह से मिश्रण तैयार कर २५० मि.ली.को प्रति पम्प द्वारा फसल में तर-बतर कर छिडकाव करें |

एपिलैकना बीटिल :-

इसके शिशु एवं प्रौढ़ दोनों ही बेल वर्गीय सब्जियों पर आक्रमण करते है इनका आक्रमण पत्तियों पर होता है और शिशु पत्तियों के बिच के हर भाग को खा जाते है और इसे फीते के रूप में बना देते है |

रोकथाम :-

इनकी रोकथाम के लिए नीम का काढ़ा या गौमूत्र को माइक्रो झाइम के साथ मिलाकर अच्छी तरह से मिश्रण तैयार कर २५० मि.ली.को प्रति पम्प द्वारा फसल में तर-बतर कर छिडकाव करें |

रोग नियंत्रण :-

विषाणु रोग :-

खीरे पर मोजैक विषाणु का आक्रमण मुख्य रूप से होता है रोग के प्रभाव से पत्तियों पर पीले धब्बे पड़ जाते है और पत्तियां सिकुड़ जाती है अंत में पत्तियां पीली होकर सुख जाती है फलों पर हलकी कर्बुरण से लेकर मस्सेदार वृद्धि तक दिखाई पड़ती है फल आकार में छोटे टेढ़े - मेढ़े , प्राय सफ़ेद और कम संख्या में बनते है यह रोग मुख्य रूप से एफिड व सफ़ेद मक्खियों द्वारा फैलता है |

 रोकथाम :-

इनकी रोकथाम के लिए नीम का काढ़ा या गौमूत्र को माइक्रो झाइम के साथ मिलाकर अच्छी तरह से मिश्रण तैयार कर २५० मि.ली.को प्रति पम्प द्वारा फसल में तर-बतर कर छिडकाव करें |

मृदुरोमिल रोग :-

यह रोग स्यूडोपरोनोस्पोरा क्यूबेन्सिस  नामक फफूंदी के कारण होता है यह रोग अत्यधिक गर्मी , वर्षा व नमी वाले क्षेत्रों में होता है रोग ग्रस्त पौधों की पत्तियों के उपरी भाग पर पीले धब्बे और निचले भाग पर बैंगनी रंग कर धब्बे दिखाई पड़ते है उग्र रूप में तना और संजनी पर भी आक्रमण होता है पत्तियां सुखकर गिर जाती है |

रोकथाम :-

इनकी रोकथाम के लिए नीम का काढ़ा या गौमूत्र को माइक्रो झाइम के साथ मिलाकर अच्छी तरह से मिश्रण तैयार कर २५० मि.ली.को प्रति पम्प द्वारा फसल में तर-बतर कर छिडकाव करें |

एन्थ्रेक्नोज :-

यह रोग कोलेटोट्राईकम जाति की फफुन्दियों द्वारा होता है गर्म और नए मौसम में रोग का प्रकोप अधिक होता है इस रोग में फलों और पत्तों पर धब्बे पड़ जाते है खीरे में लाल भूरे सूखे धब्बे बनते है जिसके कारण पत्तियां झुलसी हुई प्रतीत होती है |

रोकथाम :-

इनकी रोकथाम के लिए नीम का काढ़ा या गौमूत्र को माइक्रो झाइम के साथ मिलाकर अच्छी तरह से मिश्रण तैयार कर २५० मि.ली.को प्रति पम्प द्वारा फसल में तर-बतर कर छिडकाव करें |

चूर्णिल असिता :-

यह रोग ऐरीसाइफी सिकोरेसिएरम नामक फफूंदी के कारण होता है इसका आक्रमण मुख्य रूप से खीरा, लौकी , तरबूज, ककड़ी पर होता है इस रोग में पुरानी पत्तियों की निचली सतह पर सफ़ेद धब्बे उभार आते है धीरे-धीरे इन धब्बो की संख्या और आकार में वृद्धि हो जाती है बाद में पत्तियों के दोनों ओर सफ़ेद पावडर जैसी तह जम जाती है पत्तियों के अलावा तना , फुल व फल पर भी आक्रमण होता है पत्तियों की सामान्य वृद्धि रुक जाती है और पीली पड़ जाती है यह रोग सूखे मौसम में अधिक होता है |

रोकथाम :-

इनकी रोकथाम के लिए नीम का काढ़ा या गौमूत्र को माइक्रो झाइम के साथ मिलाकर अच्छी तरह से मिश्रण तैयार कर २५० मि.ली.को प्रति पम्प द्वारा फसल में तर-बतर कर छिडकाव करें |

तुड़ाई :-

फसल बुवाई के दो माह बाद तैयार हो जाती है फसल तैयार हो जाने पर २-३ दिन के अंतर पर २ माह की अवधि तक तोड़े जा सकते है |

उपज :-

खीरे की प्रति हे. उपज ८०-१०० क्विंटल तक हो जाती है 

organic farming: 
जैविक खेती: