Error message

  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).

डिजिटल इंडिया के तहत'किसान सुविधा' से जुड़ेंगे किसान

डिजिटल इंडिया के तहत'किसान सुविधा

मोदी सरकार ने किसानों को डिजिटल इंडिया से जोड़ने की बड़ी मुहिम शुरू की है। इसके तहत 'किसान सुविधा' के नाम से एक मोबाइल ऐप शुरू किया गया है। इस ऐप के सहारे किसान खेती, मौसम और मंडी की जानकारी के साथ-साथ कृषि वैज्ञानिक की राय भी ले सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को "मन की बात" में किसानों से इस ऐप के इस्तेमाल की अपील की।

प्रधानमंत्री ने किसानों से मुखातिब होते हुए कहा कि डिजिटल इंडिया केवल युवाओं की दुनिया नहीं है। वहां किसानों के लिए भी बहुत कुछ है। सरकार ने एक 'किसान सुविधा' ऐप आप सब की सेवा में प्रस्तुत किया है। इस ऐप के माध्यम से किसानों को कृषि और मौसम संबंधी बहुत सारी बातों की जानकारी घर बैठे मिल जाएगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने किसानों को खेतों में कम रासायनिक उर्वरक डालने और वैज्ञानिक पद्धति से खेती को आगे बढ़ाने के साथ "कम लागत, अधिक पावत" मंत्र को अपनाने का सुझाव दिया।

पांच लाख तालाब बनाएगा केंद्र

देश के कई इलाकों में भूजल स्तर में लगातार गिरावट की समस्या से निपटने के लिए सरकार ने पांच लाख तालाब बनाने का फैसला किया है। इसकी जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि तालाब बनाने की प्रक्रिया को मनरेगा से जोड़ा जा रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने गांव-गांव में पानी बचाने और बारिश की हर बूंद के संचय का तरीका सुझाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि गांव का पानी गांव में रहे, यह अभियान कैसे चलाएं? आप योजना बनाइए, सरकार की योजनाओं से जुड़िए, ताकि एक जन-आंदोलन खड़ा हो सके।

क्या है 'किसान सुविधा' ऐप

  • इस ऐप के जरिये बाजार का हाल और मंडियों की स्थिति के बारे में जाना जा सकता है।
  • इन दिनों किस अच्छी फसल का दौर चल रहा है और फसल के लिए कौन-सी दवा उपयुक्त है, किसानों को इसकी जानकारी भी मिलेगी।
  • इस ऐप में एक बटन ऐसा है, जो किसानों को सीधे कृषि वैज्ञानिकों से जोड़ देता है।
  • कृषि वैज्ञानिक इस ऐप पर किसानों के हर सवाल का जवाब देने के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।