Error message

  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).

किसान

कृषि खेती और वानिकी के माध्यम से खाद्य और अन्य सामान के उत्पादन से सम्बंधित है। कृषि एक मुख्य विकास था, जो सभ्यताओं के उदय का कारण बना, इसमें पालतू जानवरों का पालन किया गया और पौधों (फसलों) को उगाया गया, जिससे अतिरिक्त खाद्य का उत्पादन हुआ। इसने अधिक घनी आबादी और स्तरीकृत समाज के विकास को सक्षम बनाया। कषि का अध्ययन कृषि विज्ञान के रूप में जाना जाता है जो लोग कृषि के कार्य को करके अपनी जीविका उपार्जन करते है उन्हें किसान कहते है 
किसानो को निम्न बिन्दुओ से भी जाना जा सकता है 

1. जो फसलें उगाते हैं।

2. कृषक (farmer)

3. खेतिहर – खेती करने वाला।

4. जो खेत और फसल में अपना योगदान देते हैं।

5. जिनके पास स्वयं के खेत है और दूसरे कामगारों से काम करवाते हैं, किसान हैं।

6. किसान खेतों में पसीना बहाकर अन्न उपजाते हैं

बीज, खाद का लाइसेंस के लिए अब एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स होना जरूरी

बीज, खाद का लाइसेंस के लिए अब एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स होना जरूरी

अब कृषि विषय से स्नातक कर चुके लोगों को ही बीज, उर्वरक और कीटनाशक का लाइसेंस दिया जाएगा। पूर्व की भांति अब हर किसी को लाइसेंस नहीं मिल सकेंगे।

गौरतलब हो कि अब से पूर्व कोई भी व्यक्ति कृषि विभाग से बीज, उर्वरक, कीटनाशक बिक्री का लाइसेंस बनवा लिया करते थे। जानकारी के अभाव में वह किसानों को गलत दवाएं भी दे देते थे। 

ऐसे में किसानों की फसल रोग मुक्त होने के बजाय खराब हो जाती थी। किसान कृषि विभाग में हंगामा करते थे। लेकिन अब ऐसे लोगों को कृषि विभाग से लाइसेंस जारी नहीं किया जा सकेगा। 

फसल बीमा के प्रीमियम का मसला सुलझाएंगे पीएम

 फसल बीमा के प्रीमियम का मसला सुलझाएंगे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई फसल बीमा पर लगने वाले प्रीमियम को लेकर उत्पन्न विवाद सुलझाने के लिए कदम उठाएंगे। नई फसल बीमा योजना इस साल लांच होनी है। प्रधानमंत्री ने विवाद को सुलझाने के लिए अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ विचार किया।

अब जिंक राइस से लगेगी कुपोषण पर रोक

अब जिंक राइस से लगेगी कुपोषण पर  रोक

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने जिंक राइस की खोज की है, जिसमें जिंक की मात्रा सामान्य चावल से 8 माइक्रोग्राम अधिक है। इसमें पोषकता अधिक है। राइस के एक-एक दाने में आयरन, जिंक और विटामिन ए की मात्रा है, जिसे खाने से कुपोषण पर रोक लगने की उम्मीद है।

kisanhelp परिवार नें दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

नव वर्ष की शुभकामनाएं

kisanhelp परिवार नें  सभी देश वासियों  को नववर्ष की हार्दिक शुभकामना दी है. उन्होंने कामना की है कि नव वर्ष सभी देश वासियों के लिये मंगलमय हो. देश में शांति सौहार्द और भाईचारे का वातावरण रहे.साथ ही ईश्वर से यह कामना कि यह वर्ष 2016  किसान भाइयों के लिए उन्नति एवं सम्पन्नता लाए  

Pages