Error message

  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).

ऑर्गेनिक खेती

पूर्ण रूप से जैविक खादों पर आधारित फसल पैदा करना जैविक खेती या ऑर्गेनिक खेती कहलाता है। दुनिया के लिए भले ही यह नई तकनीक हो, लेकिन देश में परंपरागत रूप से जैविक खाद पर आधारित खेती होती आई है। जैविक खाद का इस्तेमाल करना देश में परंपरागत रूप से होता रहा है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में रसायनिक खादों पर निर्भरता बढ़ने के बाद से जैविक खाद का इस्तेमाल नगण्य हो गया है।

प्रधानमंत्री ने सिक्किम को पहला जैविक खेती वाला राज्य घोषित किया

प्रधानमंत्री ने सिक्किम को पहला जैविक खेती वाला राज्य घोषित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार दिनांक 18 जनवरी 2016 को सिक्किम को देश का पहला जैविक कृषि राज्य घोषित करते हुए कहा कि यह राज्य जल्द ही न केवल देश में, बल्कि समूचे विश्व के लिए जैविक खेती का अग्रदूत बनेगा। पीएम मोदी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को जैविक प्रमाणपत्र प्रदान किया।

ऑर्गेनिक खेती, खेत उगलें सोना

ऑर्गेनिक खेती, खेत उगलें सोना

ऑर्गेनिक खेती आजकल कई शिक्षित युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। जमीन से जुड़े इस करियर में काफी अच्छी कमाई है। साथ ही सरकार इसे प्रोत्साहित करने के लिए ऑर्गेनिक कृषकों को कई तरह से सहायता उपलब्ध कराती है।

देश की लगभग 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है, वहीं यह सेक्टर पचास फीसद से ज्यादा आबादी को रोजगार भी उपलब्ध कराता है। इसके अलावा हाल के वर्षों में जिस तरह से कृषि क्षेत्र में आधुनिकीकरण हुआ है, इसमें नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ा है, पारंपरिक खेती के साथ-साथ ऑर्गेनिक और इनोवेटिव फार्मिंग हो रही है, उसने एग्रीकल्चर के प्रति समाज और खासकर युवाओं का नजरिया काफी हद तक बदला है।