Error message

  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).

बारिश कम हुई तो किसानों को डीजल, बिजली और बीज पर सब्सिडी देगी सरकार

बारिश कम हुई तो किसानों को डीजल, बिजली और बीज पर सब्सिडी देगी सरकार

सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि मॉनसून कमजोर रहने से फसलें प्रभावित होने की स्थिति में वह किसानों को डीजल, बिजली तथा बीजों पर सब्सिडी देगी।

कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, हम सूखे जैसी स्थिति से निपटने के लिए पिछले साल की तरह डीजल, बिजली और बीज पर सब्सिडी की पेशकश करेंगे।

मंत्री ने भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। विभाग ने इसी सप्ताह कहा था कि इस साल मॉनसून कमजोर रहने का अनुमान है। इससे सूखे की आशंका गहरा गई है। बैठक में बिजली, जल संसाधन, ग्रामीण विकास, खाद्य व उर्वरक मंत्रालयों के अधिकारी भी मौजूद थे।

बरसात कम होने पर करें बाजरे की खेती

बरसात कम होने पर करें बाजरे की खेती

कम बारिश होने की स्थिति में किसान चिंतित होने की बजाय बाजरे की खेती करें तो कम लागत में अधिक फायदा मिल सकता है। यह कहना है राब‌र्ट्सगंज ब्लाक के अतरवा गांव निवासी प्रगतिशील किसान रामचंद्र पटेल का।

बताया कि इस वर्ष बारिश कम हुई है। इस स्थिति में किसान बाजरा की खेती कर धान की कमी को पूरा कर सकते हैं। यह इसलिए भी फायदे मंद है कि बाजरा की फसल काट कर खेत में गेहूं की बोआई की जा सकती है। बाजरे का डंठल पशुओं के चारे के लिए भी प्रयोग में आता है।

बोआई का उपयुक्त समय 15 अगस्त तक तथा उन्नतिशील प्रजाति- पूसा 322 व 323 है।

सफेद मक्खी से मूंग की फसल को बचाएं कुछ प्रश्न

सफेद मक्खी से मूंग की फसल को बचाएं कुछ प्रश्न

चाचा: अरे दीनू खेत में बहुत व्यस्त हो क्या?
दीनू: चाचा कुछ नहीं बस पौधों की देखभाल में लगा हूं।
चाचा: और बताओ क्या हाल है?
दीनू: बाकी सब बढिय़ा है, बस फसल में थोड़ी दिक्कत है।
चाचा: क्या हुआ? कुछ
बताओ, हो सकता है मदद कर सकूं।
दीनू: चाचा मूंग की फसल लगाई है। पिछले दो दिनों से देख रहा हूँ कि इसकी पत्तियों में सुनहरे चकत्ते दिखाई पड़ रहे हैं और पत्तियां पीली पडऩी शुरू हो गई हैं।

Pages