Error message

  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).

भारतीय कृषि से जुड़े महत्‍वपूर्ण तथ्‍य और जानकारी

भारतीय कृषि से जुड़े महत्‍वपूर्ण तथ्‍य और जानकारी

भारत एक कृषि प्रधान देश है। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. भारत में कृषि सिंधु घाटी सभ्यता के दौर से की जाती रही है. 1960 के बाद देश में कृषि के क्षेत्र में हरित क्रांति के साथ नया दौर आया. भारत की खेती से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्‍य इस प्रकार हैं:

(1) भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग 51 फीसदी भाग पर कृषि, 4 फ़ीसदी पर पर चरागाह, लगभग 21 फीसदी पर वन और 24 फीसदी बंजर और बिना उपयोग की हैI 

(2) देश की कुल श्रम शक्ति का लगभग 52 फीसदी भाग कृषि और इससे सम्बंधित उद्योग और धंधों से अपनी आजीविका चलता है I 

दूसरी कृषि क्रांति बिना देरी के होनी चाहिए : पीएम मोदी

दूसरी कृषि क्रांति बिना देरी के होनी चाहिए : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को झारखंड के हजारीबाग में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की नींव रखी। इस मौके पर उन्होंने कहा, कृषि के विकास से किसान की जेब भरेगी। पीएम ने कहा, हमारे देश ने प्रथम कृषि-क्रांति देखी है, अब समय की मांग है कि देश में दूसरी कृषि क्रांति बिना विलंब होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, आज झारखंड और दक्षिण बिहार के लोग इस सभा में आए हैं। पीएम ने कहा, पूर्वी भारत में दूसरी कृषि क्रांति की संभावना है। खेती को आधुनिक बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, बढ़ती जनसंख्या का कारण जमीन घट रही है और छोटे-छोटे टुकड़ों पर खेती हो रही है।

मृदा के सूक्ष्म तत्वों को जीवन देगा जीवामृत

मृदा के सूक्ष्म तत्वों को जीवन देगा जीवामृत

रासायनिक खादों के प्रयोग से निर्जीव सूक्ष्म तत्वों को सक्रिय किया जाएगा। इसके लिए वैज्ञानिकों ने गोमूत्र से जीवामृत तैयार करने की नई खोज की है। इसके प्रयोग से सूक्ष्म तत्व सक्रिय होने के साथ ही पौधों की ग्रोथ बढ़ेगी। इससे फसलों की पैदावार में इजाफा होगा।

जैविक खेती के लिए आर्थिक सहायता

जैविक खेती के लिए आर्थिक सहायता

सरकार ने केन्‍द्रीय क्षेत्र की विभिन्‍न योजनाओं जैसे राष्‍ट्रीय सतत कृषि मिशन (एनएमएसए) के तहत देश में जैविक खेती को अपनाने के लिए राज्‍य सरकारों के जरिए किसानों को वित्‍तीय सहायता देने का प्रावधान बनाया है। बागवानी के एकीकृत विकास का मिशन (एमआईडीएच), राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) और राष्‍ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) भी इन योजनाओं में शामिल हैं।

Pages