Error message

  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).

किसान हैल्प परिवार ने सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

किसान हैल्प परिवार ने सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

किसान हैल्प किसान संगठन की ओर से किसान हेल्प के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर के सिंह ने और राष्ट्रीय सचिव श्री रेवानन्द निकाजु ने होली के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी। डॉ आर के सिंह अपने शुभकामना संदेश में कहा की होली हमारी परंपरा की धरोहर है जिसे पूरे देश को पूर्ण हर्ष उल्लास के साथ मनाना चाहिए यह रंगों का त्योहार है जिसमें गले लग कर हम अपने सभी गिले-शिकवे दूर कर सकते हैं साथ ही अनेकता में एकता का संदेश देते हैं।
उन्होंने बताया कि होली के पर्व की तरह इसकी परंपराएँ भी अत्यंत प्राचीन हैं और इसका स्वरूप और उद्देश्य समय के साथ बदलता रहा है। प्राचीन काल में यह विवाहित महिलाओं द्वारा परिवार की सुख समृद्धि के लिए मनाया जाता था और पूर्ण चंद्र की पूजा करने की परंपरा थी। वैदिक काल में इस पर्व को नवात्रैष्टि यज्ञ कहा जाता था। उस समय खेत के अधपके अन्न को यज्ञ में दान करके प्रसाद लेने का विधान समाज में व्याप्त था। अन्न को होला कहते हैं, इसी से इसका नाम होलिकोत्सव पड़ा। भारतीय ज्योतिष के अनुसार चैत्र शुदी प्रतिपदा के दिन से नववर्ष का भी आरंभ माना जाता है। इस उत्सव के बाद ही चैत्र महीने का आरंभ होता है। अतः यह पर्व नवसंवत का आरंभ तथा वसंतागमन का प्रतीक भी है।
कोरेना वायरस के सवाल पर उन्होंने कहा यह एक अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र है जो चीन में दूसरों के लिए बनाया था जिसमें वह स्वयं ही गिर चुका है ।कोरेना वायरस भारत के वातावरण में अधिक प्रभाव कारी नहीं है इसलिए खुलकर होली मनाएं साथ ही उन्होंने बताया कि अपने खान-पान में तुलसी काली मिर्च व गर्म मसालों का प्रयोग अधिक करें जो कि हमारा पारंपरिक भोजन है जोक जिसके कारण कोरेना निष्क्रिय हो जाता है।