अफीम की खेती पर मौसम की मार, अच्छी ठंड नहीं पड़ने से कमजोर पड़े पौधे
Submitted by kisanhelp on 2 January, 2023 - 09:58राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया उपखंड में पिछले साल की तुलना में ठंड कम पड़ने से न केवल अफीम के पौधों की ग्रोथ में कमी आई है, बल्कि पौधों में रोग लगने से भी खेती पर बुरा असर पड़ने की संभावना बढ़ गई है. इससे किसानों में चिंता देखी जा रही है क्योंकि उन्हें अफीम उत्पादन में कमी का डर सताने लगा है. यहां अफीम को काला सोना भी कहा जाता है.





