खेती के लिए हर किसान को मिलेंगे 25-25 हजार रुपये

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना शुक्रवार को देश भर में शुरू हो गई है. इसके बाद बीजेपी शासित राज्य झारखंड (Jharkhand) आज शनिवार को किसानों के लिए सबसे बड़ी स्कीम शुरू करने जा रहा है. यहां अब पांच एकड़ तक की खेती वाले हर किसान को सालाना 25 हजार रुपये मिलेंगे. यह रकम पीएम-किसान सम्मान निधि स्कीम (PM-kisan Samman Nidhi Scheme) से अलग होगी. इसके तहत पहले से ही 6000 रुपये मिल रहे हैं. उसे जोड़कर 31 हजार रुपये की सरकारी सहायता सीधे हर किसान (Farmer) के बैंक अकाउंट में आएगी. किसानों को इतनी बड़ी नगद सहायता अभी तक कोई नहीं दे रहा.

किसान जिप्सम का उपयोग क्यों, कब और कैसे करें ?

किसान फसल उगाने के लिए सामान्यत: नत्रजन, फॉस्फोरस तथा पोटैशियम का उपयोग करते है, कैल्शियम एवं सल्फर का उपयोग नहीं करते है। जिससे कैल्शियम एवं सल्फर की कमी की समस्या धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर रही है, इनकी कमी सघन खेती वाली भूमि, हल्की भूमि तथा अपक्षरणीय भूमि में अधिक होती है। कैल्शियम एवं सल्फर संतुलित पोषक तत्व प्रबन्धन के मुख्य अवयवको में से है जिनकी पूर्ति के अनेक स्त्रोत है इनमें से जिप्सम एक महत्वपूर्ण उर्वरक है।

15 अगस्त से किसानों के लिए पेंशन योजना की शुरुआत

15 अगस्त से किसानों के लिए पेंशन योजना की शुरुआत

15 अगस्त की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसान पेंशन स्कीम की शुरुआत करेंगे। कृषि सचिव ने राज्यों को चिट्ठी लिखकर स्कीम लागू करने के लिए मैकेनिज्म तैयार करने का निर्देश दिया है। इस योजना के तहत एलआईसी किसानों के पेंशन फंड को मैनेज करेगा। इस पेंशन स्कीम के तहत किसानों को 60 साल होने के बाद 3000 रुपये बतौर पेंशन देने का प्रा‌वधान किया गया है।

अनियमित बारिश से खरीफ खेती प्रभावित, किसान परेशान, इस माह अच्छी बारिश होने का अनुमान

अनियमित बारिश से खरीफ खेती प्रभावित

मानसून पूरे देश पर छा गया है, लेकिन कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। देश का कुछ हिस्सा अभी भी सूखे जैसी स्थिति से जूझ रहा है। इसके चलते खरीफ सीजन की फसलों की बोवाई प्रभावित हुई है, जिससे खेती की रफ्तार पिछले साल के मुकाबले पीछे चल रही है। भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने अगस्त माह में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

Pages