महान वैज्ञानिक डॉ कलाम को kisan help line परिवार की श्रद्धांजलि

 डॉ कलाम को श्रद्धांजलि

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अब नहीं रहे। राष्ट्र ने वास्तविक भारत रत्न को खो दिया।भारत ने अपना मिसाइल मैन को खो दिया है। डॉ. कलाम एक सच्चे राष्ट्रभक्त और विज्ञान, शिक्षा और नैतिकता के दुर्लभ संयोजन थे।कलाम को देश के पूर्व राष्ट्रपति के तौर पर ही याद नहीं रखा जाएगा बल्कि उनकी मेहनत के लिए भी उन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता। कलाम हमेशा नौजवानों को प्रेरणा देने का काम करते रहेंगे। 

उनको शत शत नमन 

डॉ. राधा कान्त

 

अवुल पकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम जन्म 15 अक्टूबर 1931 - 27 जुलाई 2015, रामेश्वरम, तमिलनाडु, भारत), जिन्हें डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम के नाम से जाना जाता है, भारतीय गणतंत्र के ग्यारहवें निर्वाचित राष्ट्रपति थे।

  1. जन्म: 15 अक्तूबर 1931 (आयु 83), रामेश्वरम शहर

  2. मृत्यु: 27 जुलाई 2015, शिलांग

  3. अभिभावक: अशिअम्मा जैनुलाब्दीन, जैनुलाब्दीन मराकायर

  4. पुरस्कार: भारत रत्‍न, पद्म भूषण, पद्म विभूषण, अधिक

  5. शिक्षा: मद्रास इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलजी (1955–1960), सेंट जोसेफ कॉलेज,तिरुचिरापल्ली (1954)