विद्यालयों में किसान पढ़ेंगे खेती का ककहरा

विद्यालयों में किसान पढ़ेंगे खेती का ककहरा

फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए किसानों को और स्मार्ट किए जाने की योजना है। उनके लिए किसान विद्यालय खोले जाएंगे। इनमें उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना के तहत बरेली में 15 किसान विद्यालय खुलेंगे। एक विद्यालय पर 50 हजार रुपये खर्च होंगे। अग्रणी काश्तकार किसानों को प्रशिक्षण देंगे। यह काम खरीफ फसलों के सीजन में शुरू होगा।

आत्मा योजना के तहत फार्म स्कूल खोले गए थे। उसी तर्ज पर अब किसान विद्यालय खोले जाएंगे। एक विद्यालय पर 25 किसानों को दो सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण अग्रणी काश्तकार देंगे। इन्हें पहले कृषि वैज्ञानिक प्रशिक्षित करेंगे। तकनीकी ज्ञान देंगे। इसके अलावा विभिन्न शोध केंद्रों पर खेती की प्रयोग की जा रही विधियों की जानकारी देंगे। किसानों का चयन कृषि विभाग करेगा। महिला किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। 50 फीसद महिलाएं इस प्रशिक्षण में भाग लेंगी। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत यह विद्यालय अप्रैल माह में खुलेंगे। सूत्रों का कहना है कि इन विद्यालयों के माध्यम से खेत पर प्रदर्शन भी कराए जाएंगे। इसके लिए किसानों को अनुदान दिया जाएगा। साथ ही उन्नत बीज व खाद-बीज भी उपलब्ध कराया जाएगा।

वर्जन

फार्म स्कूलों में किसानों को प्रशिक्षण दिया जाता है। किसान विद्यालयों के खुलने से किसानों को और भी लाभ मिल सकेगा। तकनीकी ज्ञान मिलने से पैदावार बढ़ेगी। किसान और मजबूत हो जाएंगे।

साभार :दैनिक जागरण