किसानों को राहत राशि का इंतजार

 किसानों को राहत राशि का इंतजार

पटवारियों को हड़ताल पर चले जाने से सूखा राहत राशि अभी अस्सी फीसदी किसानों के खाते में राशि नहीं पहुंची। नवंबर माह बीतने को दो दिन शेष है। लंबा समय बीतने के बाद भी राहत राशि वितरण नहीं की जा सकी।

जिला प्रशासन का दावा है कि साठ फीसदी किसानों का घोषणा-पत्र भरा जा चुका है। दस करोड़ रुपए से अधिक राशि भी किसानों के खातें भेजने का दावा किया जा रहा है, लेकिन अभी अस्सी फीसदी किसानों के खाते में राहत राशि नहीं पहुंची है। जिले में कुल 2.21 लाख किसान प्रभावित हुए हैं। जिन्हें वितरण करने के लिए 98.62 करोड़ रुपए तय की गई है। लेकिन अभी दस करोड़ रुपए राशि वितरण की गई है।