Error message

  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).

टिड्डियां के हमले से परेशान किसानों ने अपनी खड़ी फसलों को उजाड़ा

टिड्डियां के हमले से परेशान  किसानों ने अपनी खड़ी फसलों पर ट्रैक्टर चला रहे हैं । टिड्डियां फसल चट किए जा रही थीं, ऐसे में उसनी अपनी फसल बर्बादी तय समझी। किसान खेतों को जोत कर अगली बुबाई  की तैयारी करने लगा। वहीं, राज्य में ज्यादातर किसान अब भी अपनी फसलों को टिड्डियों से बचाने में लगे हैं। टिड्डियों से नुकसान के मद्देनजर कुछ स्थानों पर किसानों ने सरकार से सहायता की मांग की है। किसानों की परेशानी जहां बढ़ गई है, वहीं बटाई पर खेती करने वाले बटाईदारों की हालत बदतर हो गई है।

राज्य में टिड्डियां का सर्वाधिक प्रकोप पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती जिलों में है। उत्तर में राजस्थान के भी कई जिलों की भूमि टिड्डियां बर्बाद कर चुकी हैं। गुजरात में बनासकांठा, पालनपुर जिले के किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। थराद तहसील के आंतरोल, रडका, अजावाड़ा और नारोली गांव के अलावा दांता, सुईगाम, दांतीवाड़ा और वडगाम तहसील में ज्यादातर फसलें टिड्डियां नष्ट कर चुकी हैं।