Error message

  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).

किसान हैल्प परिवार ने देशवासियों को दी विजय दशमी की बधाईयाँ

किसान हैल्प परिवार ने देशवासियों को दी विजय दशमी की बधाईयाँ

आज दशहरे का शुभ दिवस है। मां दुर्गा पृथ्वी से अपने लोक के ल‌िए प्रस्‍थान करती हैं। आज ही के दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध भी क‌िया था और बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी। इसके साथ-साथ ये माना जाता है कि इस दिन कुबेर ने स्वर्ण की वर्षा करके धरती वास‌ियों को धन धान्य से खुशहाल बनाया था, इसलिए आज का दिन लोगों के लिए शुभ माना जाता है।दशहरा पर्व भारतीय संस्कृति में सबसे ज्यादा बेसब्री के साथ इंतजार किये जाने वाला त्यौहार है। 
दशहरा शब्द की उत्पत्ति संस्कृत भाषा के शब्द संयोजन ’दश’ व ’हरा’ से हुयी है, जिसका अर्थ भगवान राम द्वारा रावण के दस सिरों को काटने व तत्पश्चात रावण की मृत्यु रूप में राक्षस राज के आंतक की समाप्ति से है। यही कारण है कि इस दिन को विजयदशमी अर्थात अन्याय पर न्याय की विजय के रूप में भी मनाया जाता है। दशहरे से पूर्व हर वर्ष शारदीय नवरात्र के समय मातृरूपिणी देवी नवधान्य सहित पृथ्वी पर अवतरित होती हैं– क्रमश: शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूश्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी व सिद्धिदात्री रूप में माँ दुर्गा की लगातार नौ दिन तक पूजा होती है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्र के अंतिम दिन भगवान राम ने चंडी पूजा के रूप में माँ दुर्गा की उपासना की थी और माँ ने उन्हें युद्ध में विजय का आशीर्वाद दिया था। इसके अगले ही दिन दशमी को भगवान राम ने रावण का अंत कर उस पर विजय पायी, तभी से शारदीय नवरात्र के बाद दशमी को विजयदशमी के रूप में मनाया जाता है और आज भी प्रतीकात्मक रूप में रावण के पुतले का दहन कर अन्याय पर न्याय के विजय की उद्घोषणा की जाती है।
श्री सिंह ने बधाईयाँ देते हुए अपने सन्देश में कहा कि विजय दशमी हमारे भीतर की बुराइयों पर विजय प्राप्त कर सद्गुणों का विकास करने की प्रेरणा देता है। विश्व में मानवता सबसे बड़ा धर्म है। सत्य, अहिंसा और परोपकार जैसे गुणों को अपनाने से ही मानव धर्म का विस्तार सम्भव है। उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया कि वह बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक इस त्योहार पर देश में शांति और सछ्वावना बनाए रखें और देश के विकास में हर सम्भव योगदान दें।
उन्होंने कहा कि हम किसानों के यहाँ हर घर में रावण के रूप में रसायनों में जगह ले रखी है हमें वो रसायन रुपी रावण को खत्म करना होगा आज श्री राम के जगह हम ही उस रावण का अंत करेंगे तभी हम किसान भाईयों वास्तविक विजय दशमी होगी