पंतनगर में चार दिवसीय 107 वे अखिल भारतीय किसान मेले का आयोजन 3 मार्च से, उत्पादों एवं तकनीकों का होगा अदभुत प्रदर्शन

पंतनगर में चार दिवसीय 107 वे अखिल भारतीय किसान मेले का आयोजन 3 मार्च से, उत्पादों एवं तकनीकों का होगा अदभुत प्रदर्शन

उत्तराखंड के पंतनगर मेंकृषि कुम्भ के नाम से विख्यात चार दिवसीय 107 वे अखिल भारतीय किसान मेले काआयोजन 3 मार्च से होगा । यह 3  मार्च से 6 मार्च तक चलेगा I

 

पंतनगर विष्वविद्यालय में 3 मार्च से 6 मार्च 2020 तक आयोजित होने वाले प्रसिद्व किसान मेले में किसानों हेतु विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं होंगी।
गांधी पार्क में लगाये जाने वाले इस चार-दिवसीय मेले में चारों दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

बजट 2020 में किसानों को क्या मिला?

सरकार का बजट 2020 में किसानों को कुछ विशेष क्या मिला क्या छूटा, किसानों को क्या विशेष मिल सकता है इस पर बजट पर एक नजर-
उन राज्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा जो केंद्र के मॉडल लॉ को मानेंगे।
-पानी की कमी की समस्या, 100 ऐसे जिलों के लिए व्यापक प्रयास किए जाएंगे।
-अन्नदाता ऊर्जादाता भी है। पीएम कुसुम स्कीम से फायदा हुआ है। अब हम 20 लाख किसानों को सोलर पंप देंगे।
-15 लाख किसानों को ग्रिड कनेक्टेड पंपसेट से जोड़ा जाएगा।
-अगर बंजर जमीन है तो सोलर पावर जेनरेशन यूनिट लगा सकते हैं, उसे ग्रिड को बेच भी सकते हैं।

चीनी उद्योग की मिठास बचाने के लिए बजट से, मूल्य नीति में बदलाव के साथ विशेष पैकेज की उम्मीद

चीनी उद्योग की मिठास बचाने के लिए बजट से, मूल्य नीति में बदलाव के साथ विशेष पैकेज की उम्मीद

इस सत्र में 71 मिलों में गन्ना पेराई नहीं हो पा रहा। उत्तर प्रदेश को छोड़ अन्य राज्यों की सभी मिलें नहीं चल पा रही हैं। महाराष्ट्र की गत वर्ष चली 189 चीनी मिलों में से इस बार केवल 139 मिलें ही संचालित संचालित है। इसी तरह कर्नाटक में दो, गुजरात में एक और आंध्र प्रदेश में सात और तमिलनाडू में नौ मिलों में गन्ने की पेराई नहीं हो रही है। चीनी उठान न होने से मिलों की दशा बिगड़ रही है।

राजस्थान के बाद अब टिड्डी दल का आतंक पहुँचा पंजाब

टिड्डी दल का आतंक अभी थमा नहीं अब राजस्थान के बाद टिड्‌डी दल ने पंजाब के सरहदी जिले फाजिल्का के 15 गांवों के खेतों में फसलों पर हमला बोला है। यहां किसान चिंतित हैं। सरहदी गांव कल्लरखेड़ा, तूतवाला, गुमजाल व पन्नीवाला माहला में टिडि्डयों के बड़े-बड़े झुंड दिन में आसमान तो शाम को पेड़ों पर लदे दिखाई दे रहे हैं। खेतीबाड़ी विभाग नेे फाजिल्का में 5 कंट्रोल रूम बनाए हैं। 3 गांवों में टिड्‌डी दल पर स्प्रे करने का अभियान चलाया गया है। क्योंकि इन्हें सूर्य उदय होने से पहले ही मारा जा सकता है। किसानों ने कहा है कि विभाग हेलीकॉप्टर से टिडि्डयों को मारने की स्प्रे करे व पंजाब सरकार इसे राज्य आपदा घोषित करे।

Pages