किसान

कृषि खेती और वानिकी के माध्यम से खाद्य और अन्य सामान के उत्पादन से सम्बंधित है। कृषि एक मुख्य विकास था, जो सभ्यताओं के उदय का कारण बना, इसमें पालतू जानवरों का पालन किया गया और पौधों (फसलों) को उगाया गया, जिससे अतिरिक्त खाद्य का उत्पादन हुआ। इसने अधिक घनी आबादी और स्तरीकृत समाज के विकास को सक्षम बनाया। कषि का अध्ययन कृषि विज्ञान के रूप में जाना जाता है जो लोग कृषि के कार्य को करके अपनी जीविका उपार्जन करते है उन्हें किसान कहते है 
किसानो को निम्न बिन्दुओ से भी जाना जा सकता है 

1. जो फसलें उगाते हैं।

2. कृषक (farmer)

3. खेतिहर – खेती करने वाला।

4. जो खेत और फसल में अपना योगदान देते हैं।

5. जिनके पास स्वयं के खेत है और दूसरे कामगारों से काम करवाते हैं, किसान हैं।

6. किसान खेतों में पसीना बहाकर अन्न उपजाते हैं

किसान हैल्प परिवार ने सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

किसान हैल्प परिवार ने सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

किसान हैल्प किसान संगठन की ओर से किसान हेल्प के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर के सिंह ने और राष्ट्रीय सचिव श्री रेवानन्द निकाजु ने होली के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी। डॉ आर के सिंह अपने शुभकामना संदेश में कहा की होली हमारी परंपरा की धरोहर है जिसे पूरे देश को पूर्ण हर्ष उल्लास के साथ मनाना चाहिए यह रंगों का त्योहार है जिसमें गले लग कर हम अपने सभी गिले-शिकवे दूर कर सकते हैं साथ ही अनेकता में एकता का संदेश देते हैं।

कृषि कुम्भ के नाम से प्रख्यात पन्त नगर विश्विद्यालय में किसान मेला में जुटे कई प्रदेशों के किसान

कृषि कुम्भ के नाम से प्रख्यात पन्त नगर विश्विद्यालय में किसान मेला में जुटे कई प्रदेशों के किसान

कृषि कुम्भ में आज प्रदेश अन्य प्रदेशों के हजारों किसानों ने भाग लिया मेले में पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न विषयों पर वैज्ञानिकों द्वारा व्याख्यान में किसानों ने जानकारी प्राप्त की ।मेले में आधुनिक प्रकार के कृषि यंत्रों व कृषि सहायक वस्तुएं देखने को मिली।
विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अच्छे-अच्छे मॉडल जो आधुनिक कृषि को दिखाते हुए बनाए गए थे रखे हुए थे मेले में विश्वविद्यालय के अलावा तमाम सरकारी संस्थानों कृषि विभाग तथा हॉर्टिकल्चर सीमैप आदि के भी स्टाल लगे हुए हैं।

उत्तर प्रदेश की 11 शुगर मिलों ने 76 लाख क्विंटल गन्ने का अतिरिक्त सट्टा जारी

उत्तर प्रदेश की 11 शुगर मिलों ने 76 लाख क्विंटल गन्ने का अतिरिक्त सट्टा जारी

अनुमान से ज्यादा गन्ना उत्पादन होने से परेशान किसानों को राहत देने के लिए मंडल की 11 शुगर मिलों ने 76 लाख क्विंटल गन्ने का अतिरिक्त सट्टा जारी कर दिया है। इससे मंडल के करीब 1.21 लाख किसानों को फायदा होगा। जिले की छह शुगर मिलों में से चार ने किसानों को अतिरिक्त सट्टे की सुविधा दी है। हालांकि किनौनी और नंगलामल मिल ने अतिरिक्त सट्टा बढ़ाने से हाथ खड़े कर दिए हैं।

गेहूं की फसल पर पीले रतुआ का हमला

गेहूं की फसल पर पीले रतुआ ने हमला बोल दिया है। किसानों की फसल को पीले रतुआ ने चपेट में लिया है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ी हुई है। कृषि विभाग में बीमारी आने से हड़कंप मचा हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अभी मौसम में नमी रहेंगी। जिससे बीमारी बढ़ने की संभावना रहती है। 

गतवर्षभी आई थी बीमारी : विभागके मुताबिक गत वर्ष 300 हेक्टेयर फसल में और 2013-14 14 हजार हेक्टेयर में पीला रतुआ की बीमारी फैली थी। 

ये है वजह बीमारी की 

Pages