Error message

  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).

जैविक कृषि सुरक्षा

किसान पर फिर आया संकट, रबी की फसल पर कीटों का हमला

किसान पर फिर आया संक , रवी की फसल पर कीटों का हमला

किसान अभी चौकन्ने न हुए तो कीट उनकी फसल को चंद दिनों में ही चौपट कर देंगे। पिछली रबी और खरीफ की फसलें चौपट होने से लुटे-पिटे किसानों के लिए मौसम ने नई मुसीबत पैदा कर दी है। गेंहूं की फसल पर दीमक और चने की फसल पर इल्ली ने हमला बोल दिया है। इसकी वजह बादल छाने और मौसम में नमी की अधिकता बताई जा रही है। 

इन दिनों खेतों में खड़ी गेहूं की फसल के लिए तापमान की यह तेजी नुकसान का कारण बन सकती है। बढ़वार पर आई फसल के लिए अधिक तापमान नुकसान का कारण बन सकता है। जहां पहले बोवनी हो गई थी और फसल अधिक बड़ी हो गई है, उसके लिए और भी अधिक नुकसान होगा।

नीम एक सर्वोत्तम कीटनाशक

प्रक्रति की एक अमूल्य देंन  है नीम नीम लोगों की दैनिक जिन्दगी में एक महत्वपूर्ण भूमिका रखता है नीम एक औषधि है और एक प्रभावशाली कीटनाशक भी आधुनिक जहरीले कीटनाशकों की तुलना में नीम एक सर्वोत्तम कीटनाशक है। अनाज के भंडारण, दीमकों से सुरक्षा से लेकर पेड़-पौधों की हर तरह की बीमारी में इसके विविध उपयोग आज भी लोग किया करते हैं। इस क्षेत्र में किसानों को यदि वैज्ञानिकों का सहयोग मिल जाए तो यह अकेला वृक्ष दुनिया भर के कीटनाशकों के कारखाने बंद करवा सकता है।

रबी फसल के लिये फायदेमंद है तापमान का गिरना

 रबी फसल के लिये फायदेमंद है तापमान का गिरना

उत्तर भारत  में मौसम का मिजाज बदला बदला सा है। पिछले गुरुवार से अहले सुबह से ही आसमान में कोहरा छा जा रहा है। इस प्रकार की स्थिति सुबह देर तक बनी रहती है। इसके कारण ठंड का अहसास लोगों को होना शुरू हो

गया है तो गर्म कपड़ों की बिक्री आरंभ हो गयी है। गुरुवार की सुबह अचानक कोहरा छा जाने से लोगों को हैरानी हुई थी,लेकिन अब यह लगातार छा जा रहा है तो लोगों को ठंड का अहसास होना स्वाभाविक है।

रबी फसल के लिये है फायदेमंद-

जैविक खेती देश और दुनिया की जरूरतः डॉ.रमन

जैविक खेती आज देश और दुनिया की जरूरत बन गई है। पैदावार बढ़ाने के लिए रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्याधिक उपयोग के दुष्परिणाम अब सामने आने लगे है। समय आ गया है कि हम सचेत हो जाएं और जैविक खेती को अपनाने के लिए आगे बढ़ें। यह बातें मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने सोमवार को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सभाकक्ष में दो दिवसीय जैविक छत्तीसगढ़ 2015 राष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शन का शुभारंभ करते हुए कही।

Pages